फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कांग्रेस नेता के भाई पर लाठी व डंडों से जानलेवा हमला, खेत से लौटते वक्त आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 17 Mar 2024 11:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में कांग्रेस नेता सिविल चार के पूर्व पार्षद आशीष पटेल के भाई राजेंद्र पटेल पर शनिवार की रात खेत से लौटते समय तीन आरोपियों ने पुराने मामले में राजीनामा ना करने पर लाठी, डंडों से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भाग निकले।  
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के भाई पर लाठी व डंडों से जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कांग्रेस नेता के भाई पर लाठी व डंडों से जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस को सूचना दी गई। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या था मामला

बता दें कि देहात थाना क्षेत्र की सुरेखा कॉलोनी निवासी राजेंद्र पटेल ने बताया की हिन्नई  उमरी गांव में उनका फार्म हाउस है। शनिवार की रात वह अपने खेत से वापस आ रहे थे, इसी दौरान कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर पुराने विवाद पर मुन्ना उर्फ हर प्रसाद उसके बेटे जय-जय और एक अन्य व्यक्ति ने लाठी, डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव करने का काफी प्रयास किया, लेकिन तीन आरोपी थे, जो लगातार डंडे बरसा रहे थे।  जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले।

राजेंद्र ने बताया कि मुन्ना के ऊपर न्यायालय में दो मामले चल रहे हैं। जिसमें एक चेक बाउंस का मामला है और एक जमीन हड़पने का मामला है। दोनों ही मामले में आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह राजीनामा करना नहीं चाहते और इसी के चलते उनके ऊपर पहले भी एक बार जानलेवा हमला किया गया था और शनिवार की रात दूसरी बार यह हमला किया गया है। बहरहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें