फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: यह कैसी लापरवाही...बुजुर्ग के पैर में ड्रेसिंग के दौरान छोड़ दिए लोहे के टुकड़े, बन गई मवाद

Sun, 25 Aug 2024 12:44 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बुजुर्ग के पैर में मवाद बन चुकी थी। डाक्टर ने घाव को खोलकर देखा तो उसमें बहुत सा कचरा जमा था। इसके बाद ड्रेसिंग की गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय का कहना है, यह लापरवाही है जानकारी लेते हैं किसके द्वारा ड्रेसिंग की गई।
विज्ञापन
पैर की सफाई करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला अस्पताल में ड्रेसिंग के दौरान घायल के पैर में लोहे के टुकड़े छोड़ दिए गए, जिसका खुलासा 15 दिन बाद हुआ, जब घाव की सफाई की गई। अब अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

हटा के गौरीशंकर वार्ड निवासी 61 वर्षीय किशुन विश्वकर्मा 9 अगस्त को ग्राइंडर लगने से घायल हो गए थे। बायें पैर में घाव हो गया था। इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में वृद्ध के घाव में टांके लगाए गए एवं भर्ती किया गया। इसके बाद छुट्टी कर दी गई। करीब दस दिन तक वृद्ध दर्द से कराहता रहा। आराम नहीं लगने पर पुनः वह हटा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां ड्यूटी डॉ. आरपी कोरी ने घाव को देखा तो उसमें मवाद बन चुकी थी। घाव को खोलकर देखा तो उसमें बहुत सा कचरा जमा था। इसके बाद वृद्ध की ड्रेसिंग की गई।
विज्ञापन


वृद्ध के बेटे धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में टांके लगाते समय कर्मचारी बातें कर रहे थे, घाव को साफ नहीं किया था एवं करीब सात सौ रुपए लिए थे। छुट्टी के समय कोई पर्चा नहीं दिया गया है और घर भेज दिया गया। डॉ. आरपी कोरी का कहना है कि शनिवार को मरीज आया था, मेरे द्वारा घाव को खोलकर देखा तो उसमें कचरा था। हर संभव प्रयास कर निकाला गया, साथ ही सिविल सर्जन को दिखाने की सलाह दी है। यह एक तरह की गंभीर लापरवाही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राकेश राय का कहना है की यदि ऐसा हुआ है तो यह लापरवाही है। वह जानकारी लेते हैं किसके द्वारा ड्रेसिंग की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें