फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कमर तक पानी से शवयात्रा लेकर निकले ग्रामीण, मुक्तिधाम दूर होने पर खेत में किया अंतिम संस्कार

Tue, 06 Aug 2024 09:33 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय नाला उफान पर आ जाता है और आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में यदि कोई बीमार हो जाए या किसी की मृत्यु हो जाए तो उसे दूसरे पार ले जाना मुश्किल भरा होता है। लेकिन, मजबूरी के कारण हम जोखिम उठाते हैं। 
विज्ञापन
पानी से होकर शव यात्रा निकालते ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की बटियागढ़ जनपद के हरदुआ जामसा गांव में कमर तक पानी से होकर अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। मुक्तिधाम दूर होने के कारण मृतक के खेत में ही अंतिम संस्कार करने के लिए लोग नाले को पार करते हुए निकले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर हरदुआ गांव निवासी 65 वर्षीय खजुआ अहिरवार का निधन हो गया था। लगातार बारिश होने के चलते अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सोमवार को बारिश थमने के बाद अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग शव यात्रा लेकर निकले। मुक्तिधाम दूर होने के कारण खेत में अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया, लेकिन रास्ते में एक नाला मिला जो लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर था। शव का अंतिम संस्कार करना जरूरी था, इसलिए गांव के लोगों ने जोखिम उठाकर शव के साथ उफनते नाले को पार किया। मुक्तिधाम यहां से काफी दूर था इसलिए गांव के लोगों ने मृतक के निजी खेत में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

कमर तक पानी से होकर शव को बड़ी ही सावधानी से निकाला गया और उसके बाद बारी-बारी से पूरे गांव के लोग उफनते नाले से होकर निकले। पानी की धार इतनी तेज थी की यदि किसी का भी संतुलन बिगड़ता तो वह बह सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय नाला उफान पर आ जाता है और आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में यदि कोई बीमार हो जाए या किसी की मृत्यु हो जाए तो उसे दूसरे पार ले जाना मुश्किल भरा होता है। लेकिन, मजबूरी के कारण हम जोखिम उठाते हैं। गांव लोगों ने मांग की है कि नाले पर पुल बनाया जाए ताकि लोगों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें