फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: व्यारमा नदी से होते हुए पांजी नाले में पहुंचा मगरमच्छ, आसपास के लोगों में दहशत

Tue, 30 Jul 2024 08:27 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बनवार बीट गार्ड भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि गहरे पानी में होने के कारण मगरमच्छ का रेस्क्यू संभव नहीं है, आसपास रहने वाले लोगों को संतर्क में रहने और नाले के आसपास न जाने की समझाइश दी है। ग्रामीणों से कहा गया है कि जब मगरमच्छ नाले से निकलकर खेतों में बैठता हुआ दिखाई दे तो तत्काल सूचित करें ताकि उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
नाले के पास खड़े ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के ग्राम झरौली से निकली व्यारमा नदी में रहने वाला एक मगरमच्छ पांजी नाले के मुहास हार में आ गया। 6 से 7 फीट का लंबा मगरमच्छ नाले में जाकर बैठ गया। जिससे नाले के आसपास रहने वाले किसान और मछुआरे दहशत में हैं। सूचना पर सरपंच देवी सिंह मौके पर पहुंचे, उन्होंने नाले के पास खेत में मगरमच्छ को देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


बनवार बीट गार्ड भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि पांजी नाले के गहरे पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया। गहरे पानी में होने के कारण मगरमच्छ का रेस्क्यू संभव नहीं है, आसपास रहने वाले किसानों और मछवारों को संतर्क में रहने और नाले के आसपास न जाने की समझाइश दी है। ग्रामीणों से कहा गया है कि जब मगरमच्छ नाले से निकलकर खेतों में बैठता हुआ दिखाई दे तो तत्काल सूचित करें ताकि उसे पकड़ा जा सके।

बता दें कि नाला व्यारमा नदी से जुड़ा हुआ और उसमें पेड़ पौधे खरपतवार अधिक है। इसकी वजह सें मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया जा सकता। इधर, सरपंच ने ग्राम कोटवार से मुनादी करवाई है। जिसमें ग्रामीणों को ब्यारमा नदी से लगे मुहास झिन्ना हार के पांजी नाले के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें