फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के लगाए आरोप

Thu, 22 Feb 2024 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

नॉर्मल डिलीवरी के समय शिशु के गले में नाल फंसने से हुई मौत। व्यक्ति का आरोप है कि तीन दिन पहले सोनोग्राफी भी हुई थी, जिसमें डॉक्टर ने सब कुछ ठीक बताया था।
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो जाने पर बुधवार रात परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके शिशु की जान चली गई। 

विज्ञापन


नोहटा थाना के हरदुआघाट निवासी प्रसूता सुशीला प्रजापति के पति नारायण कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी को तेजगढ़ से रेफर कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां पर उनसे कहा गया था कि सब कुछ नॉर्मल है। 

बुधवार रात पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने स्टाफ से कहा। डॉक्टर और नर्स स्टाफ ने पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी करते समय देखा कि शिशु के गले में नाल फंसी हुई है, जिससे उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि तीन दिन पहले सोनोग्राफी भी हुई थी, जिसमें डॉक्टर ने सब कुछ ठीक बताया था। फिर अचानक नाल फंसने वाली बात कहां से आ गई। हंगामे की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और विवाद को शांत कराया। 
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल के प्रबंधक सुरेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ के द्वारा कोई लापरवाही नहीं की गई है। सोनोग्राफी में शिशु सामान्य स्थिति में दिखाई दे रहा था, लेकिन जब प्रसव होने लगा तो देखा कि बच्चों के गले में नाल फंसी हुई है। वह भी तीन फंदे में फंसी है। नर्स  ने शिशु को बचाने के काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं बच पाया। परिजनों का आरोप गलत है। प्रसव में कोई लापरवाही नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें