शिवराज के गले लगकर रो पड़ीं विधायक उमा देवी
- फोटो : अमर उजाला
दमोह में हटा विधायक उमा देवी खटीक जब पूर्व मुख्यमंत्री से भोपाल में मिलीं तो उनके गले लगकर रो पड़ी। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की आंखों से भी आंसू निकल आए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें, पूर्व सीएम शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री न बनाए जाने के बाद तरह-तरह के फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच दमोह की हटा विधानसभा से तीसरी बार भाजपा से निर्वाचित हुई विधायक उमा देवी खटीक मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से गले लगकर रो पड़ीं, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, विधायक उमा देवी खटीक शिवराज सिंह चौहान की करीबी मानी जाती हैं और उनके पुनः मुख्यमंत्री न बनने की टीस के चलते वह अपने आप को संभाल नहीं पाईं। यह भी कहा जा रहा है, प्रदेश भर की बहनों के भाई कहलाने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह को उमा देवी खटीक भी अपना भाई मानती हैं। इस तरह के सियासी घटना क्रम के बाद उनका भाई के साथ प्रेम झलक पड़ा। हालांकि, जब हटा विधायक से इस बारे में बात करनी चाही तो उनके भोपाल में व्यस्त होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।