फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रस्सी फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 16 Nov 2023 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: मरूताल गांव में संचालित एक रस्सी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
रस्सी फैक्ट्री में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका स्थित मारूताल गांव में उद्योग विभाग की जमीन में संचालित रस्सी फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


बता दें, सौरभ राय की रस्सी की फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र मरूताल गांव में संचालित होती है। गुरुवार सुबह एक गोदाम से आग की लपटें उठीं तो वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फैक्ट्री मालिक राय को सूचित किया। जब तक फैक्ट्री संचालक वहां पहुंचे आग करीब चार गोदामों तक फैल गई। इस जगह पर नायलोन की रस्सी बनती थी। इसलिए कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप रख लिया। दमोह फायर ब्रिगेड के साथ ही मायसेम सीमेंट फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड बुलाई गई और आग बुझाने प्रयास शुरू किए गए, लेकिन सात फायर ब्रिगेड खाली हो गई पर आग नहीं बुझ सकी तब अन्य स्थानों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और धीरे-धीरे आग की लपटें कम हुई। फैक्ट्री मालिक सौरभ राय ने जब यह हादसा देखा तो उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें