फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष पति सहित भाजपा में शामिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की भी हुई वापसी

Fri, 29 Mar 2024 02:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के भी भाजपा में वापसी हो गई। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता लेते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल और उनके पति गौरव पटेल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के साथ कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह सभी कांग्रेसी नेता भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में कांग्रेस से पथरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रह चुके हैं, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया, वह चुनाव जीतीं और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। जिस समय उनकी पत्नी जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी थीं उसी दौरान मीडिया ने गौरभ पटेल से सवाल किया था कि आपके भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। शुक्रवार को यह बात सही साबित हो गई और वह भाजपा में शामिल हो गए।

कहा जा रहा है वर्तमान में गौरव पटेल ने अपनी पत्नी रंजीता के लिए कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की थी। ऐसी संभावना थी कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से टिकट मिल जाएगा, लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। पथरिया क्षेत्र में यह चर्चा शुरू हो गई कि अब गौरव पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं और शुक्रवार को उन्होंने भोपाल भाजपा कार्यालय में जाकर अपनी पत्नी और अन्य समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के भी भाजपा में वापसी हो गई। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन जल्द ही वह पार्टी में वापसी कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें