फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बागेश्वर धाम जा रही तीर्थयात्री बस में लूट का प्रयास, यात्री हुए आक्रामक तो डर कर भागे बदमाश

Thu, 22 Feb 2024 02:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर हथनी तिराहा के पास बदमाशों ने तीर्थ यात्रियों की बस लूटने का प्रयास किया। चालक की सूझबूझ और यात्रियों की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की बस के तोड़े गए शीशे। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र के हथनी गांव तिराहे पर बुधवार रात बागेश्वर धाम जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। करीब तीन से चार बदमाशों ने चलती बस पर पथराव किया और बस को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। चालक की सूझबूझ से बस अनियंत्रित नहीं हो पाई और उसने बस को खड़ा कर दिया। तत्काल ही बस में सवार यात्री बस से नीचे उतरे और जोर-जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बदमाश वहां से भाग गए।

विज्ञापन


मंडला निवासी बस चालक विनय ठाकुर ने बताया कि वह बालाघाट से बस क्रमांक एमपी 51 p0158 से तीर्थ यात्रियों को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था। दमोह से करीब 12-13 किलोमीटर पहले स्टेट हाईवे पर हथनी गांव तिराहे के पास कुछ बदमाशों ने अचानक बस के सामने आकर पथराव किया, जिसमें बस के दोनों फ्रंट कांच और साइड ग्लास टूट गए। दो यात्रियों को चोटें भी आई हैं। 

चालक विनय ठाकुर का कहना है कि आरोपियों को देखकर ऐसा लगा जैसे वह बस लूटने का प्रयास कर रहे हो। तभी बस में मौजूद यात्री आक्रामक हो गए, जिससे डर के मारे बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद मैंने डायल हंड्रेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को मारूताल बाईपास चौराहे पर खड़ा करवाया। हंड्रेड डायल के पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनकी शिकायत ले ली गई है। 
विज्ञापन

सुबह नोहटा थाने में पदस्थ एएसआई अलजार सिंह बस यात्रियों के बयान दर्ज करने पहुंचे और अब अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद बस बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गई है।

नोहटा थाना में पदस्थ एएसआई अलजार सिंह मरकाम का  कहना है चालक ने थाने में एक आवेदन दिया है, जिसमें अज्ञात तत्वों के द्वारा पथराव करते हुए बस को क्षति पहुंचाई गई। डायल 100 कुछ ही मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आसपास के क्षेत्र की तलाशी भी की गई है लेकिन कोई वहां पर मिला नहीं है। लूट की घटना के बारे में  स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल घटना की जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें