फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: नगर रक्षा समिति का सदस्य खाकी वर्दी पहनकर कर रहा था गुंडागर्दी, ग्रामीण भड़के तो निकल गई हेकड़ी

Wed, 17 Jan 2024 01:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के बटियागढ़ थाने में नगर रक्षा समिति सदस्य पर खाकी वर्दी पहनकर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। शिकायतें मिलने पर टीआई ने उसे थाने की नगर रक्षा समिति से हटा दिया है। 
 
विज्ञापन
दमोह में गुंडागर्दी करने वाले नगर सुरक्षा समिति सदस्य को हटाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में नगर रक्षा समिति के सदस्य पर खाकी वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली का आरोप लगा है। ग्रामीणों का आवेदन मिलने पर टीआई ने तुरंत कार्रवाई की। उसे समिति से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आवेदन में कहा था कि बरक्वाइन, लुकायन और बकायन में एक युवक एनआरएस की वर्दी पहने घूमता है। उसका नाम सोनू रजक निवासी बरक्वाइन थाना बटियागढ़ है। वह क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए हैं। रविवार रात लगभग 11 बजे उमेश पिता राजू निवासी लुकायन अपने खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में अचानक सोनू रजक व उसके भाई नेतराम रजक ने उन लोगों की चलती बाइक को लाठी से मारकर गिरा दिया। इससे उमेश गाड़ी सहित गिर गया। उसके हाथों में चोट आई है। इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने बटियागढ़ थाना पहुंचकर सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद सिंह को की। थाना प्रभारी बटियागढ़ के नाम का आवेदन भी सौंपा। सोनू रजक पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं। उस समय थाना प्रभारी सोनाली जैन ने शिकायतें मिलने के चलते एनआरएस सोनू रजक को अलग कर दिया था। साथ ही संबंधित शासकीय कार्यालयों से पत्राचार भी किया था। एसपी सुनील तिवारी ने कहा ये मामला संज्ञान में आया है मैंने बटियागढ़ थाना प्रभारी को बोला है और उनके द्वारा इसे थाना से अलग कर दिया गया है। थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा गोस्वामी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मैंने थाना से एनआरएस सोनू रजक को हटा दिया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें