फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बांदकपुर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, हर पूर्णिमा जाते थे जागेश्वर धाम

Sun, 24 Mar 2024 12:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह में होली के एक दिन पहले सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले पिता और पुत्र हैं। वे हर पूर्णिमा पर जागेश्वर मंदिर जाते थे, हादसे से पहले भी वहीं के लिए निकले थे। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
दमोह में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र में सद्गुआं तिराहे पर बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। हर पूर्णिमा पर पिता-पुत्र भगवान शिव के दर्शन करने जागेश्वर धाम बांदकपुर जाते थे। होली के एक दिन पहले इतनी बड़ी घटना होने के बाद गांव में मातम का माहोल है।
विज्ञापन


भगवान के दर्शन के पहले आ गई मौत
पथरिया थाना के बांसाकला गांव  निवासी शिवराज राठौर अपने बेटे अभिषेक राठौर के साथ प्रत्येक पूर्णिमा को जागेश्वर धाम बांदकपुर भगवान शिव के दर्शन करने जाते थे। रविवार सुबह दोनों पिता-पुत्र 
बाइक से बांदकपुर जा रहे थे। सदगुआं तिराहे पर पहुंचते ही इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने 108 वाहन को सूचना दी और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक शिवराज राठौर के बड़े भाई देवी प्रसाद राठौर ने बताया कि उनका भाई हर महीने पूर्णिमा पर बांदकपुर जाता था। रविवार को बेटे के साथ जा रहे थे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। होली के एक दिन पहले भाई और भतीजे की मौत से परिवार काफी दुखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें