फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: ससुराल पहुंचे शराबी दामाद की पत्नी ने की धुनाई, सास-ससुर ने भी किए हाथ साफ

Fri, 23 Feb 2024 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

धूमा गांव निवासी राममिलन अहिरवार का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर दामाद राममिलन शराब के नशे में हटा के ककराई वार्ड अपनी ससुराल पंहुचा। विवाद के बाद पत्नी के साथ सास-ससुर ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
दमोह में दामाद से मारपीट की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा ब्लॉक के नवोदय वार्ड ककराई में एक दामाद शराब के नशे में अपनी ससुराल पहुंच गया। यहां पत्नी से कुछ विवाद हो गया। फिर क्या था पत्नी ने अपनी मां और पिता के साथ मिलकर पति की जमकर धुनाई कर डाली और पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धूमा गांव निवासी राममिलन अहिरवार का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर दामाद राममिलन शराब के नशे में हटा के ककराई वार्ड अपनी ससुराल पंहुचा। यहां पहुंचते ही पत्नी को बुलाया और गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। यह देखते ही सास, ससुर बीच बचाव करने पहुंचे, लेकिन दामाद नहीं माना और इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी धमकर धुनाई कर डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास-ससुर और पत्नी अपने पति के साथ लाठी एवं चप्पलों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मामला थाने पहुंचा जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें