फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्या के आरोपी को दमोह पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, 13 साल से था फरार

Thu, 21 Dec 2023 07:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है, जो बीते 13 साल से फरार था। उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या का आरोप है, और वह पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। 
विज्ञापन
Arrest Warrant - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की बटियागढ़ पुलिस ने 13 साल से फरार व पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार 5 मई 2023 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नीमखेड़ा थाना बंडा जिला सागर से हत्या के मामले में फरार आरोपी नन्नू उर्फ गोविंद पिता बाबू सिंह लोधी घनश्यामपुरा बटियागढ़ में रहकर फरारी काट रहा है। जिसका न्यायालय प्रशांत कुमार जेएमएफसी बंडा जिला सागर से 13 साल पुराना स्थायी गिरफ्तारी वारंट है। आरोपी को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लिया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार आरोपी के थाना से फरार होने पर थाना बटियागढ़ में  धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


महानिरीक्षक सागर जोन के आदेशानुसार और दमोह पुलिस अधीक्षक के  मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार थाना प्रभारी बटियागढ़ द्वारा थाने से टीम गठित कर आरोपी नन्नू लोधी को महाराष्ट्र से सायबर सेल टीम की मदद से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें