फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: घर के अंदर घुसने से बचा सब्जी से भरा मालवाहक, बाहर नाली में फंसने से बिखरी सब्जी, मारुति वैन में लगी आग

Mon, 10 Feb 2025 09:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सब्जी से भरा पिकअप वाहन सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और पास के घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला रूपरानी ने बताया कि पिकअप दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर देहात थाना क्षेत्र के मारुताल गांव में सोमवार दोपहर एक सब्जी से भरा मालवाहक घर के अंदर घुसने से बचा और बाहर दरवाजे पर नाली में फंस गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरे घर में सब्जी बिखर गई और कोई जनहानि नहीं हो पाई।

विज्ञापन


दरअसल सब्जी से भरी पिकअप वाहन सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और पास के घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला रूपरानी ने बताया कि पिकअप दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि उनके घर में उस समय बच्चे और बहू समेत कई लोग मौजूद थे। अगर वाहन उनके घर की तरफ मुड़ जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

हादसे में पिकअप में लोड सभी सब्जियां घर और सड़क पर बिखर गईं। चालक ने बाद में दूसरी गाड़ी मंगवाकर सब्जियों को दमोह जिले के माला बमोरी क्षेत्र के लिए रवाना किया। सूचना मिलने पर जबलपुर नाका पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई हताहत न होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। वाहन चालक पिकअप को नाली में छोड़कर वहां से चला गया।
विज्ञापन


मारुति वैन में लगी आग
दमोह कोतवाली थाना के पठानी मोहल्ला क्षेत्र में देर शाम करीब 7 बजे एक ओमनी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौक पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल गई थी। बताया गया है कि कार के पीछे लगी गैस कीट में रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ है।

वैन में लगी आग

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें