फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पथरिया में युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, दो घंटे बाधित रहा यातायात

Thu, 29 Feb 2024 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने दमोह में सड़क जाम कर दी। उनका आरोप है कि युवक की हत्या की गई है, वहीं पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
दमोह में युवक की मौत के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया में वार्ड- 9 में रहने वाले बसंत अहिरवार का शव गुरुवार सुबह मोहल्ले के कुएं में मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर संजय चौराहे पहुंचे और हत्या करने की बात कहते हुए  प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि मृतक की आंखें फोड़ दी गई है और नाक काट दी गई है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि इस हत्याकांड को पड़ोस में रहने वाले विक्की पटेल नाम के युवक ने अंजाम दिया है। मृतक बसंत अहिरवार  के भाई रवि अहिरवार का आरोप है कि आरोपी विकी पटेल उसके भाई को रात में घर से लेकर गया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। साथ में पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। 

करीब दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती दिखाई और बलपूर्वक चौराहे पर एकत्रित भीड़ को खदेड़ दिया। पथरिया एसडीओपी रघु केसरी का कहना है कि परिवार के लोगों ने युवक की मौत पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मर्ग कायम कर दिया गया है और उचित जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन माने और जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें