फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: फोटो खींचने पर दो युवतियों के बीच हुआ विवाद, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने मामला कराया शांत

Wed, 25 Sep 2024 02:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP: दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के कीर्ति स्तंभ चौराहे पर एक दुकान के बाहर मंगलवार की रात दो युवतियों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया और घंटों यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जब चौराहे पर भीड़ एकत्रित हुई तब पता चला कि दो युवतियां आपस में विवाद कर रही हैं।
विज्ञापन
कीर्ति स्तंभ पर लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के कीर्ति स्तंभ चौराहे पर एक दुकान के बाहर मंगलवार की रात दो युवतियों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया और घंटों यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जब चौराहे पर भीड़ एकत्रित हुई तब पता चला कि दो युवतियां आपस में विवाद कर रही हैं। महिला पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली गई, तब पूरे मामले का पता चला। हालांकि इस मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन कोतवाली टीआई का कहना है कि वह आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल शहर के कीर्ति स्तंभ के पास जब दो युवतियां आपस में झगड़ रही थी, लेकिन कुछ देर बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर चीखें सुनाई दीं तो भीड़ जमा हो गई। लोगों को पहले लगा कि कोई बड़ा मामला है। जब उनके नजदीक तो पता चला कि दोनों लड़कियां आपस में झगड़ रही थीं। रात के अंधेरे में बीच सड़क पर चल रहे हंगामे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो महिला पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही लड़कियों को शांत कराया। इनमें से एक युवती दूसरी युवती के हांथ पर काटकर भाग गई, लेकिन दूसरी को पुलिस अपने साथ ले गई।

थाने पहुंची लड़की ने बताया कि दोनों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ और एक लड़की ने दूसरी का हाथ काट लिया और दोनों के बीच का विवाद सड़क पर आ गया। हालांकि दूसरी युवती ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोतवाली टीआई आनंद सिंह का कहना है की कीर्ति स्तंभ चौराहे पर युवतियों के बीच फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक युवती भाग गई और दूसरी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें