फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: आचार्य पदारोहण महामहोत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले; हम कौन सी दुनिया में पहुंच गए

Tue, 16 Apr 2024 09:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे। हेलीपैड से वे सीधे कार्यक्रम स्थल विद्यासागर मंडपम पहुंचे, जहां मंच पर उन्होंने आचार्य श्री समय सागर जी महाराज और जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया। महामहोत्सव में भाग लेकर डॉ. यादव हेलीपैड से जबलपुर के लिए रवाना हो गये।
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुण्डलपुर में आचार्य पदारोहण महामहोत्सव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है कि देवताओं की भी आंखें तरस रही होगीं आज के इस दृश्य को देखकर। आचार्य समय सागर जी महाराज के पदारोहण के इस दृश्य को देखकर हम सभी इसे समझने की कोशिश करते रहेंगे, लेकिन सही अर्थ में यह हमें समझ में नहीं आएगा कि हम कौन सी दुनिया में पहुंच गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत भी उपस्थित थे। डॉ मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है परमात्मा ने यह क्षण देकर हमारे जीवन को धन्य कर दिया हैं। मैं आपको प्रणाम करता हूं, धन्यवाद करता हूं। 

उन्होंने कहा भारत की विशेषता और परमात्मा की कृपा है कि इस पृथ्वी पर कई जन्मों के पुण्य के बाद मृत्यु लोक में ऐसे कुछ क्षण मिलते हैं, जो हमारे जीवन को धन्य कर जाते हैं। मानव से महामानव और महामावन से देवत्व धारण कर लें, ऐसे देवता के दर्शन हो जाए तो वाकई जीवन धन्य हो जाता है। ऐसा लगता है अब इस घड़ी के बाद कुछ बचा नहीं, सब कुछ प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में आचार्य विद्यासागर जी महाराज जीते जी देवत्व धारण कर गये, उनकी कृपा से हमारी सरकार बनी तो हमने पहली कैबिनेट के पहले निर्णय में कुछ बातें इस प्रकार से जोड़ी, जिस कारण से हमारी सनातन संस्कृति युगो-युगो से दुनिया में अलग जानी जाती है।

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर 

विज्ञापन

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हुई है, जिसके माध्यम से भारत को गौरवशाली भारत के रूप में जाना जाएगा। उस गौरवशाली भारत की भावी पीढ़ी को उस लायक बनाया जाएगा, जिसके कारण वह गर्व महसूस कर सके और गौरान्वित हो सकें। हमने भगवान महावीर स्वामी के वीरपदों एवं 24 तीर्थंकरों के वीरपदों को पाठ्यक्रम में हिस्सा दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सागर में शुरू किए जाने वाले आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम से किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया के खुले में मांस नहीं बिकने दिया जाएगा, जिसका पालन भी कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें