फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर तेरहवीं में जा रही महिलाओं से भरी ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, सात घायल

Sun, 21 Apr 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर तेरहवीं में जा रही महिलाओं से भरी ऑटो को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। इधर, टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक भाग गया।
विज्ञापन
महिलाओं से भरी ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनगी नाला के समीप रविवार दोपहर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे आटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया और उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक भाग गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोहटा थाना के हिनौती आजम गांव से कुछ महिलाएं तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आटो में सवार होकर सिग्रामपुर जा रही थी। तभी नोहटा थाना क्षेत्र के धुनगी नाला के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने आटो को सीधी टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और सभी लोग घायल हो गए।

घायलों में चालक बबलू पिता दयाराम मेहरा 40 निवासी हिनौती आजम, प्रभाबाई  55, दसोदाबाई 60, सुहाग रानी 60, प्रेमबाई 50, सदा रानी 75 वर्ष और रजनीबाई 50 वर्ष शामिल हैं। यह सभी लोग हिनौती आजम गांव के ही रहने वाली महिलाएं हैं जो अपने रिश्तेदार के यहां तेरहवी में जा रही थी। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां आटो चालक बबलू मेहरा की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें