फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: कामायनी एक्सप्रेस में बैतूल के युवक की मौत, ठंड से मौत की आशंका, परिजनों को दी सूचना

Mon, 18 Dec 2023 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह आ रही कामायनी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह बैतूल निवासी एक युवक का शव जनरल कोच में मिला है। दमोह जीआरपी को सूचना मिलने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म एक पर रोका गया और करीब 1 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। शव को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। 
विज्ञापन
कामायनी एक्सप्रेस में बैतूल के युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपीएफ चौकी प्रभारी एएसआई महेश कोरी ने बताया कि युवक की जेब से बैतूल से खंडवा के छनेरा जाने वाली टिकट मिली है। कुछ और दस्तावेज भी मिले हैं जिससे यह पता चल सका है कि मृतक युवक बैतूल निवासी है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक तौर पर यह संभावना है कि जनरल कोच में सफर कर रहे युवक को अधिक ठंड लगने के कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, परिजनों को खबर की गई है। परिजन बैतूल से रवाना हो गए हैं जो कुछ घंटे बाद दमोह पहुंचेंगे और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी का कहना है कि युवक का नाम बैतूल निवासी वसीम पिता अब्दुल खान 33 के रूप में हुई है। जानकारी है कि कटनी से उसने अपना सफर शुरू किया होगा और दमोह पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 9:00 बजे ट्रेन दमोह पहुंची थी और उसके बाद शव को बाहर निकल गया युवक का शव विंडो वाली सिंगल सीट पर मिला है और कान में ईयर फोन भी लगे मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें