फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह कटनी मार्ग पर घर में घुसा ऑटो, एक बच्ची की मौत, तीन घायलों का चल रहा इलाज

Sat, 04 May 2024 08:26 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में शराब के नशे में ऑटो चला रहे चालक की लापरवाही से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाजरत बच्चियां।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कटनी मार्ग पर कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा में शुक्रवार की शाम एक शराबी ऑटो चालक सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे में आंगन में खेल रहीं चार बालिकाएं घायल हो गईं, जिसमें एक बच्ची की जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई। तीन घायल बच्चियों का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द किया। चारों बालिकाओं में तीन मौसेरी बहनें हैं, जबकि एक ममेरी बहन है। जो गर्मी की छुट्टी में अपनी नानी के घर आई थीं।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार हादसे में पथरिया निवासी सुषमा पिता मुकेश पटेल (16), ग्वारी निवासी पलक पिता धनीराम पटेल, तनु पिता धनीराम पटेल (5) और वंशिका पिता संतोष पटेल (1) को चोटे आई हैं। सुषमा के कमर के नीचे से पैर तक गंभीर चोट आई थी, गंभीर हालत में उसे जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन ले जाते समय जबेरा में उसकी मौत हो गई। वंशिका व तनु के सिर और पलक के हाथ पैरों में चोट लगी है। वंशिका इलाज बच्चा वार्ड और दो सगी बहनें पलक व तनुका का इलाज सर्जीकल वार्ड में चल रहा है। नानी नत्रीबाई पटेल ने बताया कि सुषमा, पलक और तनु मेरी बेटियों की बच्ची हैं। वंशिका मेरे बेटे की बच्ची है। एक हफ्ते पहले नातिन गर्मी की छुट्टी में हमारे यहां आई थी। बेटे की बच्ची वंशिका को लेकर तीनों बच्चियां आंगन में खेलने गई, तभी सड़क किनारे से ऑटो आकर आंगन में घुस गया, हादसे में बच्चियां घायल हो गईं।

पुलिस घायल ऑटो चालक राकेश तिवारी निवासी फुटेरावार्ड नंबर 1 को जिला अस्पताल पहुंची। लोगों की भीड़ से बचाते हुए उसे सीधे डॉक्टर के कक्ष में पहुंचाया गया और चैनल गेट बंद करवा दिया गया। एमएलसी के बाद पुलिस अस्पताल के बाहर ले गई और गाड़ी में बैठाकर कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और समन्ना की ओर से आ रहा था। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें