फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पाली गांव में फैला डायरिया; आठ साल की बच्ची की मौत, 50 से अधिक बीमार, कुएं का पानी पीने से बिगड़ी तबीयत

Thu, 10 Aug 2023 09:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

डायरिया फैलने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया और स्वास्थ विभाग की टीम पाली गांव पहुंची और ग्रामीणों का स्वास्थ परीक्षण कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
पाली गांव पहुंची डॉटरों की टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के ग्राम पाली में कुएं का पानी पीने के बाद डायरिया फैलने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। वहीं, 50 लोग बीमार हो गए। स्वास्थय विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच शुरू कर दी है। दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पाली गांव पहुंची मेडिकल टीम में डॉक्टर प्रदीप तंतुवाय के साथ अन्य डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांव में मरीजों की जांच कर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को हटा के सिविल अस्पताल और दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वास्थ विभाग के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है और डायरिया फैलने की वजह पता की जा रही है। बता दें आठ अगस्त की रात कई लोग उल्टी, दस्त से बीमार हुए थे और सुबह तक मरीजों की संख्या बढ़ गई। इसी बीच आठ वर्षीय रबीना पिता ब्रजेश वर्मन की मौत होने की सूचना भी सामने आई है।

विज्ञापन


कुएं का पानी पीने के बाद बिगड़ी स्थिति
गांव के सरपंच किशोर यादव द्वारा डायरिया फैलने की सूचना मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी हटा व जनपद सीईओ को दी गई। बताया गया कि गांव में 60 से 70 लोग डायरिया से पीड़ित हैं और 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है। इसलिए स्वास्थ टीम भेजी जाए। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने बताया कि 35 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ परिक्षण किया गया, जिनमें कुछ अन्य रोग सहित डायरिया के मरीज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक कुएं का पानी पीया था, जिसके बाद यह स्तिथि बनी है। स्वास्थ विभाग की टीम ने कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाल दिया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में हटा सीबीएमओ डॉ. संदीप पलंदी ने बताया की स्वास्थ टीम भेजकर पाली में इलाज किया जा रहा है। बता दें बारिश थमने के बाद लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भी लोग अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें