बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुआखेड़ा पटेरा मार्ग पर मझगुआ पुलिया के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक देवेंद्र प्रजापति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जांच की शुरू
जानकारी के अनुसार हटा थाना रसोटा गांव निवासी लक्ष्मणिया, नर्मदा पिता जानकी और देवेन्द्र पिता परम कुमार तीनों बाइक पर सवार होकर पटेरा से अपने गांव की ओर आ रहे थे। तभी कुआखेड़ा गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी, जिसमें देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके दो साथियों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।