फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह : केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने की सांसद आदर्श ग्राम की समीक्षा, कहा- लक्ष्य प्राप्ति करना जिम्मेदारी

Sat, 22 Jan 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने गोद लिए आदर्श ग्राम जेरठ में विकास कार्यों का जायजा लिया।  राज्य मंत्री पटेल ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक भी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों से चर्चा करते राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को गोद लिए सांसद आदर्श ग्रामों के विकास कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत दमोह सांसद ने गोद लिए गए गांवों की समीक्षा की। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने संसदीय क्षेत्र दमोह के जेरठ गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया और कामों की समीक्षा की। राज्य मंत्री ने गांव में ही सभी विभागों के अफसरों को बुलाकर पंचायत भवन में आदर्श ग्राम में तय मापदंडों के आधार पर होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। राज्य मंत्री पटेल ने केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक भी ली। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्रामों को लेकर उत्साहित हैं और उनके निर्देश पर उन्होंने अपने आदर्श ग्राम की बैठक ली है। उन्होंने कई योजनाओं में बेहतर काम करने के साथ जेरठ सहित देश के विभिन्न गावों में सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर संतुष्टि जाहिर की। वही कुछ योजनाओं में और सक्रियता से निभाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बता दें कि सांसदों द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्रामों के विकास और उत्थान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी काफी  सक्रीय हैं। पीएम के निर्देशों पर ही सांसद इन दिनों अपने गोद लिए गांवों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें