फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Wed, 31 Aug 2022 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हादसा दमोह जिले के मडियादौ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकुआ में हुआ है। नियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक और खेत में उतरा ट्रैक्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के मडियादौ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकुआ में हुआ है। पुलिस ने बताया कि मडियादौ के रहने वाले 55 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा अपनी पत्नी पार्वती विश्वकर्मा (50) के साथ किसी काम से ग्राम चौरिया गए थे। बुधवार सुबह वे मडियादौ लौट रहे थे। कलकुआ गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक की हालत देखकर पता चलता है कि टक्कर कितनी तेजी से हुई होगी।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली में ईंटें भरी थीं। रफ्तार भी ज्यादा थी। इसलिए ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं हो सका। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में जा घुसी। इधर हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने डायल 100 को फोन कर हादसे की सूचना दी। पुलिस घायलों को हटा के सिविल अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा खून बह जाने से दोनों की मौत हो गई है। मडियादौ पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें