फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: नाले में बहकर आए व्यक्ति का शव पुलिया में फंसा, बारिश से उफने नाले में डूबने की आशंका

Thu, 29 Jun 2023 11:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

गुरुवार सुबह देहात थाना की सागर नाका चौकी के सुरेखा कॉलोनी के पास नाले में बहता हुआ एक शव मिला है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आशंका जताई जा रही है कि नाले में उफान के चलते यह व्यक्ति डूब गया होगा और बहकर यहां पहुंचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में सुरेखा कॉलोनी के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला है, जो एक पुलिया में जाकर फंस गया था। पहले तो लोग दहशत की वजह से शव के पास नहीं गए इसके बाद कुछ लोग हिम्मत कर नाले के नजदीक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बता दें दमोह में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार सुबह देहात थाना की सागर नाका चौकी के सुरेखा कॉलोनी के पास नाले में बहता हुआ एक शव मिला है। सुरेखा कॉलोनी जाने वाले मार्ग की पुलिया के पास स्थानीय लोगों को एक व्यक्ति फंसा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान खजरी मोहल्ला निवासी पप्पू पिता रूपचंद गुप्ता (45) के रूप में की गई। बताया गया है कि पप्पू गुप्ता पहले बस स्टैंड के पास एक अहाते में काम करता था। बुधवार को वह पूरे दिन घूमता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद नाले में उसका शव बहता हुआ मिला है। 

सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया कि रविवार की दोपहर हुई तेज बारिश की वजह से नाला उफान पर था। यह व्यक्ति किसी अन्य जगह से इस नाले में बहकर आया है, क्योंकि पुलिया के पास उसका सिर सड़क किनारे फंस गया था। फिलहाल मर्ग कायम कर शव का  पीएम कराया जा रहा है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें