राशन दुकान संचालक को पीटने का वीडियो भी सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के दमोह में गरीबों के लिए दिए जा रहे अनाज को लेकर दबंगई करने का मामला सामने आया है। कुछ दबंगों ने राशन फ्री में देने का दबाव बनाने के लिए दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह के बजरिया के वार्ड क्रमांक 6 की जटाशंकर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमन पटेल राशन दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बीती रात उसके घर इलाके के राकेश शर्मा लाठी लेकर पहुंचे, उनके साथ दो लोग और थे। सभी ने घर में घुसकर गालियां दीं फिर मारपीट की। घायल अमन पटेल को जिला अस्पताल लाया गया।