फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कपड़ा शोरूम में खिड़की तोड़कर घुसे चोर, ढाई लाख नकदी के साथ DVR और कपड़ा ले गए

Mon, 26 Jun 2023 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित एक कपड़ा शोरूम में चोरी हुई है। चोर शोरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और ढाई लाख रुपये सहित डीवीआर और कपड़ा चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कपड़ा शोरूम में खिड़की तोड़कर घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित पुरानी जिला पंचायत के सामने विक्कीस कपड़ा शोरूम में अज्ञात चोरों ने पीछे से घुसकर लोहे की खिड़की तोड़ी और ढाई लाख रुपये नकद  के साथ सीसीटीवी फुटेज डीवीआर और हजारों रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गए। यह घटना रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी लगते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और फिंगरप्रिंट अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक विकास जैन ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर जाने के बाद सुबह आकर देखा तो खिड़की, दरवाजे खुले पड़े थे। तीन मंजिल की फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से घुसे अज्ञात चोरों ने कैमरा को तोड़कर डीवीआर गायब कर दी।

साथ ही ड्राज में रखे 2 लाख 50 हजार रुपये नकदी और करीब 15 हजार रुपये के कपड़े की चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और आसपास सीसीटीवी अनुसार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें