फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Accident : सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर कंटेनर और यात्री बस की भिड़ंत, तीन की मौत, पांच घायल

Tue, 20 Jun 2023 11:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh Accident News Today : सागर से जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। 
विज्ञापन
सागर जबलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह सात बजे यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतकों में बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री शामिल है। जानकारी के अनुसार सागर से जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया।  
घटना में बस और कंटेंनर के चालक क्षतिग्रस्त वाहनों में तीन घंटे  फंसे रहे, जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। महिला जबलपुर की रहने वाली थी। रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हैं। तीन यात्रियों का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें