फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: रसीलपुर गांव में शहद के लालच में पेड़ पर चढ़ा भालू, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

Fri, 19 May 2023 10:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

रसीलपुर गांव के चोपराहार के पास एक पेड़ पर भालू चढ़ा दिखाई देने से दहशत का माहौल बन गया। भालू की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस व वनपरिक्षेत्र हटा को दी, जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और भालू को पेड़ से उतारकर जंगल में छोड़ा। 
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के वनपरिक्षेत्र हटा के रसीलपुर गांव में गुरुवार को एक भालू शहद खाने पीपल के  पेड़ पर चढ़ गया और काफी देर उछल कूद करता रहा। ग्रामीणों ने भालू को पेड़ पर चढ़ा देखा तो सैकड़ों की संख्या में लोग एकित्रत हो गए और दहशत में आ गए। तत्काल  पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद रेस्क्यू कर भालू को पेड़ से नीचे उतारा गया और जंगल की ओर छोड़ा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 

हटा तहसील मुख्यालय से लगे रसीलपुर गांव के चोपराहार के पास एक पेड़ पर भालू चढ़ा दिखाई देने से दहशत का माहौल बन गया। पेड़ पर भालू होने की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस व वनपरिक्षेत्र हटा को दी, जिसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और भालू को पेड़ से उतारकर जंगल में छोड़ा। 

वनपरिक्षेत्र अधिकारी हटा ऋषि तिवारी का कहना है कि पेड़ में लगे शहद खाने के लिए संभवत: भालू पेड़ पर चढ़ा था, जिसको सुरक्षित जंगल में छोड़ा दिया गया है। बता दें, पिछले चार दिनों से हटा वन परिक्षेत्र के देवलाई, बटियागढ़  गांव से भालू के देखे जाने की सूचना है आ रही थी। आशंका जताई जा रही है यह वही भालू हो सकता जो रसीलपुर गांव पहुंचकर पेड़ पर चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें