फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जिला पंचायत सदस्य का भाई तीन पेटी अवैध शराब सहित पकड़ाया, भगवती मानव कल्याण संगठन ने दी जानकारी

Wed, 08 Mar 2023 05:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में जिला पंचायत सदस्य का भाई तीन पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ाया है। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य के भाई को पकड़ा।
 
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के रनेह से जिला पंचायत सदस्य मनीष तंतुवाय के भाई दीपक तंतुवाय की बाइक से भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ी है। मामला मंगलवार रात का है, जब अंग्रेजी शराब की तीन पेटी होली पर्व पर बाइक पर लाई जा रही थी। शराब पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


शराब पकड़ने के दौरान दीपक तंतुवाय मौके से भाग गया और सूचना मिलने पर जब जिला पंचायत सदस्य मनीष तंतुवाय मौके पर पहुंचे तो संगठन के सदस्यों के साथ उनकी बहस हुई। जब वह बाइक लेकर जाने लगे तो संगठन के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया। 

बता दें कि यह अवैध शराब रनेह मार्ग पर पकड़ी, जिसकी सूचना रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी को दी गई। उन्होंने शराब और बाइक जप्त कर ली। इसमें एक पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी लाल मसाला कुल तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी है। बता दें कि संगठन के सदस्यों ने छह स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें