फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गजब हो गया...तीन थानों की पुलिस 'लड़ई' को पकड़ने गई थी, उल्टा उन्हीं पर कट्टा तान दिया

Wed, 12 Apr 2023 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में तीन थानों की पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई थी। जैसे ही आरोपी के पास पुलिस पहुंची, तुरंत उसने पुलिस पर ही कट्टा तान दिया। फिलहाल, पुलिस ने काफी परेशानी के बाद आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के हटा सहित अन्य क्षेत्रों में लूट, डकैती और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी लड़ई को तीन थानों की पुलिस टीम ने पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा, उसने पुलिसकर्मियों पर देसी कट्टा तान दिया और भागने का प्रयास करने लगा। फिलहाल, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

विज्ञापन


हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, 24 फरवरी को मगरोन थाना में पीड़िता मनु तंतुवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई और बहनों के साथ खडेरा माता झारखंडी गई थी। उसकी चार बहनें जैसे ही सीढ़ियों के तरफ आईं, ऐसे में दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कट्टा और चाकू दिखाकर उससे और बहनों से तीन मोबाइल सहित चांदी की चेन कीमत करीब 29 हजार रुपये छीन लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा-392 के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के रूप में प्रथम दृष्टया हटा थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी शातिर बदमाश बंसत उर्फ लड़ई काछी निवासी ग्राम बोरी खुर्द के द्वारा अपने साथियों के साथ घटना घटित करना पाया गया। उसके खिलाफ हटा में चोरी और अन्य घटनाओं के आठ आपराधिक मामला दर्ज पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में हटा टीआई मनीष मिश्रा के नेतृत्व में मगरोन थाना प्रभारी एसएन यादव, रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित और फतेहपुर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई।
विज्ञापन


पुलिस पर तान दिया कट्टा...
शातिर बदमाश लड़ई उर्फ बसंत काछी को पकड़ने लगातार मुखबिरों की सूचना पर कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई में जुटी पुलिस टीम को आखिरकार बदमाश लड़ई को पकड़ने में सफलता मिल गई। लेकिन पुलिस टीम की जान उस वक्त हलक में अटक गई, जब  आरोपी लड़ई को पकड़ने गई पुलिस टीम के ऊपर देसी कट्टा तानकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया और भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने उसे छकाते हुए पकड़ ही लिया, जिसमें आरोपी लड़ई ने लूट की घटना को अपने साथी पम्मू आदिवासी निवासी ग्राम दहा थाना रजपुरा के साथ घटित करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी से घटना में लूटे गए मोबाइल को बेचकर प्राप्त राशि और घटना करने के लिए प्रयुक्त किए गए बारह बोर का देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी पम्मू आदिवासी निवासी दहा की तलाश सक्रियता से की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है, जिसमें शातिर बदमाश से पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं से पर्दा भी उठ सकता है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें