फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बेटे को पीट रहे थे पड़ोसी, पिता बचाने पहुंचे तो उन पर भी किया हमला, गंभीर हालत में भर्ती

Sun, 05 Jun 2022 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में बेटे को पिटने से बचाने में पिता गंभीर घायल हो गया। पड़ोसी परिवार ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में बेटे को पिटने से बचाने में पिता गंभीर घायल हो गया। पड़ोसी परिवार ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सुभाष कॉलोनी में शनिवार रात दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दरअसल विकास रजक काम से घर लौट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला पप्पू रजक उसे गालियां देने लगा। दोनों में मारपीट होने लगी। जानकारी लगने पर विकास के पिता रूपलाल रजक मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करने लगे। इस बीच पप्पू के भाई नरेंद्र, वीरेंद्र और शुभम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ पूछताछ किए हम पर लाठियों से हमला कर दिया। रूपलाल के सिर में गंभीर चोट पहुंची है।
विज्ञापन


रूपलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को उन्होंने बताया कि आरोपियों से पहले से ही विवाद चल रहा है। आरोपी मेरे बेटे को लगातार परेशान करते हैं, गालियां देते हैं। बीचबचाव में मुझ पर भी लाठियों से हमला किया है। पुलिस ने रूपलाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें