फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: जबेरा विधायक बोले- एक्ट्रेस के गालों की तरह चिकनी सड़कें बनवाएंगे, कटरीना अब पुरानी हो गई

Thu, 03 Aug 2023 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कटरीना कैफ भी पुरानी हो गई है। कहने का मतलब है कि यह रोड बहुत अच्छा बनेगा। आप सोच भी नहीं सकते। इसके बाद ठेकेदार को बुलाकर वर्क आर्डर जारी होने और रोड का काम
विज्ञापन
भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के जबेरा विधानसभा के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों और कटरीना कैफ से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक का वीडियो जबेरा विधानसभा में  विकास यात्रा के दौरान कलेहरा में सड़क निर्माण के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में जबेरा विधायक कह रहे हैं कि लालू से पूछा की तुम्हारी यहां की रोड कैसी हैं, तो उन्होंने कहा कि गड्ढे ही गड्ढे हैं। आप हमें मुख्यमंत्री बनाओ तो हम सड़कें हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी कर देंगे। हेमामालनी का समय तो चला गया है। ये अच्छी चिकनी रोड बनेगी अभी कौन सी हीरोइन अच्छी चल रही है, तो किसी ने कटरीना कैफ का नाम ले दिया, जिस पर विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कटरीना कैफ भी पुरानी हो गई है। कहने का मतलब है कि यह रोड बहुत अच्छा बनेगा। आप सोच भी नहीं सकते। इसके बाद ठेकेदार को बुलाकर वर्क आर्डर जारी होने और रोड का काम जल्दी लगाने की बात कही। 

कलेरा खेड़ा पहुंचे विधायक ने 7.48 करोड़ों रुपये की लागत से माड़ानखेड़ा-ढोड़ा से कलेहरा पहुंच मार्ग का सड़क का लोकार्पण किया था।  ग्राम पंचायत कलेहरा खेड़ा में 13.78 लाख के भूमिपूजन एवं लोकार्पण ग्राम पंचायत भाट खमरिया में 26.51 लाख रुपये के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें