फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: भरे बाजार में महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, पति को थप्पड़ मारने का लिया बदला

Fri, 20 Jan 2023 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

महिला अपने पति के साथ किराना दुकान में सामग्री खरीद रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसने पीछे से महिला के पति मुन्नालाल के सिर पर एक थप्पड़ मार दिया था। 
विज्ञापन
महिला ने युवक बाजार में चप्पलों से पीट दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सामने आया है। भरे बाजार महिला युवक को चप्पल मारती दिख रही है। युवक ने महिला के पति को थप्पड़ मार दिया था, इसी का बदला महिला ने लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह के घंटाघर के पास गांधी चौक बजाजी लाइन क्षेत्र का है। बताया गया कि महिला अपने पति के साथ किराना दुकान में सामग्री खरीद रही थी, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसने पीछे से महिला के पति मुन्नालाल के सिर पर एक थप्पड़ मार दिया। महिला का पति जब तक कुछ समझ पाता आरोपी वहां से भाग निकला। 

इस बात पर पति तो शांत रहा, लेकिन पत्नी को गुस्सा आया और वह आरोपी युवक को खोजते हुए गांधी चौक क्षेत्र में पहुंची। महिला को याद था कि बदमाश ने अपने हाथ में एक कपड़ा बांध रखा है। उसे एक दुकान के पास आरोपी मिल गया। इसके बाद महिला ने उसे पकड़ा और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर में उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई और सभी ने महिला का गुस्सा शांत कराया,  जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला से माफी मांगी। बाद में आरोपी को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


दमोह के पास सिंगपुर गांव में रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानता है। वो अपनी पत्नी के साथ दुकान पर सामान खरीद रहा था, इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर थप्पड़ मार दिया, जिस पर उसकी पत्नी को गुस्सा आया और उसने पिटाई कर दी है। मामले की शिकायत कहीं नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें