फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: किराना दुकान में घुसे चोरों से भिड़ गई महिला, चाकू से हमला कर फरार हुए चोर

Fri, 14 Jul 2023 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में देहात थाना एरिया के एक किराना दुकान में चोरी करने घुसे चोरों से महिला भिड़ गई। इस दौरान चोरों ने महिला पर चाकू से वार कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाक चौकी क्षेत्र के किशुन तलैया में एक महिला  किराना दुकान में चोरी करने घुसे चोरों से भिड़ गई। इस दौरान एक अज्ञात चोर ने महिला को चाकू मार दिया, जिससे महिला घायल हो गई। घटना के बाद चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, घटना गुरुवार रात की है।

विज्ञापन


घायल महिला नीतू बंसल के पति अरुण बंसल ने बताया कि वह जबलपुर नाका पर दुकान चलाता है। रात को देर से घर पहुंचता है। परशुराम टेकरी किशुन तलैया पर उसका घर है और घर में भी छोटी सी किराने की दुकान है। रात में कुछ अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। तभी उसकी पत्नी ने दरवाजा अंदर से पकड़ा तो अज्ञात चोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, अज्ञात चोरों के द्वारा घर में खुली किराने की दुकान में दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। घर के अंदर सो रही महिला ने जैसे ही दरवाजे खोलने की आहट सुनी तो उसने अंदर से दरवाजा खींचकर पकड़ लिया, तभी अज्ञात चोर ने चाकू से हमला कर दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। महिला के हाथ में चाकू लगने से उसकी उंगली कट गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें