फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Crime: अवैध खनन करना पड़ा महंगा, पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर किया जब्त

Sat, 15 Apr 2023 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में अवैध खनन करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध खनन करते हुए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में अवैध खनन पर पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शनिवार को जबलपुर मार्ग पर जेसीबी से अवैध खनन कर मुरम को ट्रैक्टर-ट्राली से परिवहन करने की सूचना देहात थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और अवैध खनन पाए जाने पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि देहात थाना के एसआई अमित मिश्रा को  जानकारी मिली कि शहर से सटे इलाके आमचोपरा में अवैध खनन चल रहा है। उसके बाद तत्काल देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अबैध खनन कर रही एक जेसीबी और एक मुरम से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

पुलिस को जेसीबी चालक ने बताया कि यह काम कैलाश यादव करा रहे हैं, उसे ज्यादा जानकारी नहीं है। पिछले काफी समय से आम चोपरा गांव में अवैध खनन का यह खेल संचालित हो रहा है। लेकिन माइनिंग विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। इसलिए पुलिस को अवैध खनन पर कार्रवाई करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें