फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पूर्व मंत्री इमरती देवी की फिसली जुबान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री

Sat, 15 Apr 2023 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इमरती देवी की जुबान से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए हमारे नेता मुख्यमंत्री श्रीमंत सिंधिया निकल गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इमरती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक नेता इमरती देवी की जुबान से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए हमारे नेता मुख्यमंत्री श्रीमंत सिंधिया जी निकल गया। ग्वालियर में बीजेपी की संभागीय बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इमरती देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारे मुख्यमंत्री हमारे नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया।

विज्ञापन


हालांकि इन दोनों वाक्यों के बीच में इमरती देवी एक बार सिंधिया की ओर देखकर मुस्कुराईं और फिर आगे बोलती चली गईं। बाद में जब इमरती देवी से सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो बजरंगबली जी की कृपा है। जो निकल जाए सो निकल जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमारा वरिष्ठ नेतृत्व और बड़े नेता बैठे हैं, जैसी उनकी सलाह होगी वैसे हम उनके साथ हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें