फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: डीईओ ऑफिस का लिपिक पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पेंशन स्वीकृत कराने के बदले मांग रहा था घूस

Fri, 18 Aug 2023 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सागर लोकायुक्त टीम ने दमोह के बाबू को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन के नाम पर घूस मांगी थी। 
विज्ञापन
सागर लोकायुक्त ने रिश्वतखोर बाबू को हिरासत में लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक को सागर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार दोपहर पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन स्वीकृत कराने के काम के बदले घूस मांगी थी। 
विज्ञापन


हटा ब्लॉक के लोहारी मिडिल स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले लक्ष्मी कोरी ने बताया कि नवंबर में रिटायर्ड होने के बाद अपनी पेंशन के लिए आवेदन किया था। जिला शिक्षा कार्यालय का बाबू अभिषेक जैन पेंशन प्रकरण बनाने के बदले लगातार रिश्वत मांग रहा था। परेशान रिटायर शिक्षक ने लोकायुक्त में 28 जुलाई को शिकायत की थी। टीम ने परीक्षण किया और शुक्रवार को आरोपी लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ लिया। 

कोरी ने बताया कि जनवरी से अभिषेक जैन उसे परेशान कर रहा था। पहले पंद्रह-बीस हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। मैं आर्थिक रूप से कमजोर हूं और आर्थिक परेशानी झेल रहा हूं। कई बार निवेदन भी किया, लेकिन अभिषेक जैन नहीं माने। आखिरकार 5000 रिश्वत देने की बात तय हुई और पिछले महीने मैंने सागर लोकायुक्त में जाकर इसकी शिकायत कर दी। शुक्रवार दोपहर कार्यालय के पास आरोपी लिपिक ने मुझे बुलाया और अपनी कार में बैठा लिया। मेरे दस्तावेज देखे और पैसे ले लिए। इसके बाद मुझे छोड़ दिया। टीम पहले से मौजूद थी जिसने आरोपी लिपिक को दबोच लिया है। पीड़ित शिक्षक ने कहा कि आरोपी ने मुझे बहुत परेशान कर दिया था। आज यदि कार्रवाई नहीं होती तो मैं मर जाता। 
विज्ञापन


लोकायुक्त टीआई अभिषेक वर्मा ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक की शिकायत पर आरोपी लिपिक अभिषेक जैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने लिपिक को उसे इस पद से हटा दिया था, लेकिन वह कार्यालय के बाहर से ही यह पेंशन संबंधी कार्य कर रहा था जो रिश्वत लेते पकड़ा गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें