फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो महिला ने पी लिया जहर

Fri, 23 Sep 2022 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मामला दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का आरोप है कि आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, और आरोपी उसे धमका रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला ने जहर पी लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने जान देने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। महिला की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 17 सितंबर की शाम वह अपने घर में अकेली थी। उसके पति घर के बाहर थे इसी दौरान आरोपी अनिल दुबे और लुख्खू दुबे उसके घर पहुंचे। पहले तो उन्होंने मेरी सास के मोबाइल को तोड़ दिया और फिर घर में घुसकर मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मेरे चीखने पर दोनों भाग गए। मैंने मामले की शिकायत पुलिस में की। महिला का आरोप है कि पहले तो रिपोर्ट लिखने में टालमटोल किया गया, बाद में सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 

महिला का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे , जहां महिला का इलाज चल रहा है। कुम्हारी थाना प्रभारी वंदना गौर का कहना है कि महिला की शिकायत दर्ज की गई है, जिसकी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें