फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori : जमीन बेच देने की बात की तो दो पोतों ने दादा की कर दी हत्या, लाठी-डंडों से मरने तक पीटा

Wed, 30 Nov 2022 09:05 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी

सार

मामला डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी का है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय वीर सिंह मरावी की जमीन विवाद में उसके ही दो पोतों ने हत्या कर दी। 
विज्ञापन
जमीन विवाद में दादा की हत्या करने वाले दो पोते गिरफ्तार किया। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर दो लालची पोते ने 75 वर्षीय दादा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दादा ने अपनी जमीन बेचने की बात कही तो विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी का है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय वीर सिंह मरावी ग्राम सरहरी में रहता है। जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। सोमवार रात वीर सिंह ने जमीन बेच देने की बात कही तो उसके दो पोते सुरेंद्र केशवराम मरावी (30) और नरेंद्र केशवराम मरावी (27) नाराज हो गए और जमकर विवाद किया। गाली-गलौज से बात मारपीट तक पहुंच गई। वीर सिंह के छोटे बेटे संतोष ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 

रात करीब साढ़े नौ बजे नरेंद्र व सुरेन्द्र फिर दादा से विवाद करने लगे। दोनों पहले तो दादा वीर सिंह को खींचकर आंगन में ले आए और फिर मारपीट शुरू कर दी। बार-बार वे कह रहे थे कि जमीन बेचकर खा जाते हो हमारे लिए कुछ नहीं छोड़ रहे। दोनों ने वीर सिंह पर लाठी-डंडों से बुरी तरह हमला कर दिया। वीर सिंह ने आंगन में ही दम तोड़ दिया। पड़ोसियों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें