प्रकाश अहिरवार ने लगाए किडनी बेचने के पोस्टर
- फोटो : Twitter
तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए एक शख्स अपनी किडनी बेचना चाहता है।
ये चौंकानेवाली घटना मध्यप्रदेश के विदिशा की है।
विदिशा के प्रकाश अहिरवार नल ठीक करने का काम करते हैं और अपनी किडनी बेचना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा पोस्टर छपवाकर शहर में कलेक्ट्रेर, कोर्ट, नगर पालिका समेत कई जगह चिपकाए हैं।
प्रकाश के मुताबिक करीब 25-30 लोगों ने उनसे बात की है। विदेश सहित देश से भी प्रकाश को कई कॉल आए हैं। प्रकाश ने अपनी किडनी देने की एवज में लिए 50 लाख रुपये की मांग की है।
प्रकाश अहिवार की लक्ष्मी से 2002 में शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। प्रकाश बताते हैं कि जब लक्ष्मी से शादी हई तब वो आठवीं क्लास पास थी। प्रकाश ने लक्ष्मी को आगे पढ़ाने का फैसला किया। लक्ष्मी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर बीए की डिग्री ली।