सोशल मीडिया पर आप जिन्हें नहीं जानते हैं क्या उनसे दोस्ती करने में कोई नुकसान है? इस सवाल पर 25 साल की एक युवती ने कभी गंभीरता से नहीं सोचा। लेकिन उसके साथ जो हुआ उसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
मध्यप्रदेश में जबलपुर के रांझी में रहने वाली 25 साल की युवती को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक अंजान युवती का फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना बहुत महंगा पड़ गया। फेसबुक पर उस अंजान 'दोस्त' उसके फेसबुक एकाउंट पर उसकी तस्वीरों में उसे कॉलगर्ल बताते हुए मैसेज पोस्ट करने लगा।
जब युवती के रिश्तेदारों और परिचितों ने उसकी फेसबुक अकाउंट पर गंदी तस्वीरें होने की जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद युवती ने रांझी पुलिस से इसकी शिकायत की।