फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने भेज दिया इतना बिल, तंग आकर मजदूर ने कर ली आत्महत्या

Sat, 16 Jun 2018 12:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक मजदूर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि उसने ये कदम बिजली कंपनी द्वारा भेजे गए बिल के चलते उठाया। यह इलाका सेमरिया थाना क्षेत्र के वार्ड-15 के अंतर्गत आता है। परिजनों का कहना है कि बीते 6 सप्ताह से उनके घर का बिजली कनेक्शन कटा हुआ था। बिजली कंपनी ने उन्हें 21 हजार रुपये का बिल थमा दिया और दवाब बनाते हुए 25 मार्च को अंचल संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी कर दिया। इसी कारण उन्होंने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते एक साल से बिजली वितरण कंपनी पीड़ित मजदूर इंद्रभान साकेत (35) को बढ़ा हुआ बिजली का बिल भेज रही थी। उस पर बीते 6 माह का बिल बकाया था जिस कारण उसके घर का कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद बिजली का बिल लगातार आता रहा। अब बिल की रकम भी बढ़कर 21 हजार हो गई थी।

मामले पर बिजली विभाग के अफसर आरके पाण्डेय का कहना है कि बिजली के बिल को लेकर आत्महत्या का सवाल ही नहीं उठता। बिल उसके पिता के नाम से भरा जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह मार्च में स्वयं उसके घर बिजली का बिल लेकर गए थे लेकिन बाद में शासन का आदेश आया कि अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों का बिल नहीं लिया जाएगा और उन्हें 200 रुपये में कनेक्शन दिए जाएंगे। इस कारण बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन


विभाग का यह भी कहना है कि पीड़ित के पिता के नाम से कनेक्शन था और उसके चार बेटे हैं। ऐसे में बिल को लेकर कोई दवाब नहीं बन सकता जबकि परिजनों का कहना है कि इंद्रभान ही घर की जिम्मेदारी संभालते थे और बिल भी वही जमा करते थे। सेमरिया के थाना प्रभारी सुनील गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिल को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें