फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: विधवा को झांसे में लेकर इंजीनियर ने किया दुष्कर्म, प्रेमी-प्रेमिका बताकर बुक करवाता था होटल

Sat, 07 Jan 2023 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक बीटेक पास आउट युवक ने 32 साल की महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिलहाल, मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम शहर में 32 साल की विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने खातेगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक लगभग डेढ़ साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। 24 साल का आरोपी युवक, जिसने बीटेक की डिग्री पास की हुई है, वह होटल में वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन


बता दें कि होटल की ओर से पहचान पूछने पर आरोपी युवक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का परिचय देकर रूम बुक करवाता था। करीब दस बार युवक ने उस होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों के बीच मारपीट होने पर महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अशोक मीना (24) निवासी जमुनिया सेमरीहरचंद के खिलाफ धारा- 376, मारपीट सहित SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद युवक फरार...
केस दर्ज की सूचना मिलते ही आरोपी भागकर खातेगांव में अपनी मौसी के घर चला गया। जानकारी मिलने पर महिला थाने की पुलिस ने जाकर उसे पकड़ा, आरोपी ने पुलिस को देख खेत में दौड़ लगा दी। ग्रामीणों की मदद से एसआई दिनेश मिश्रा, आरक्षक दीपक मीना ने करीब 300 मीटर दौड़कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आए।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी ने दी जानकारी...
महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने जानकारी देते हुए बताया, पीड़िता 32 साल की विधवा है, जिसका एक बेटा है। आरोपी युवक अशोक मीना नारायणनगर में किराए के मकान में रहता है। डेढ़ साल पहले महिला से युवक की जान पहचान हुई, महिला को झांसे में लेकर उससे प्यार में फंसा लिया, युवक ने महिला और उसके बेटे को सहारा देने और शादी करने का वादा किया। उसने एक निजी होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तीन जनवरी को युवक ने महिला को कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मेरे नारायणनगर में किराए के रूम पर आ जाओ। महिला जब रूम पर पहुंची तो युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, महिला ने उसे रोका और कहा कि पहले शादी करो। युवक ने इनकार करते हुए महिला से थप्पड़ मुक्के से मारपीट की, जिसकी पांच जनवरी को महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें