मध्यप्रदेश के इंदौर के रानीपुरा बाजार में मंगलवार को एक पटाखा दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। पटाखों के जलने की वजह से आसपास की 9 दुकानें भी चपेट में आ गईं।
हादसे में दुकान मालिक सहित सात लोग जिंदा जल गए और दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक शख्स की हालत गंभीर है।
आग लगने के कारण दुकानों और ठेले में रखे लाखों रुपये और 12 गाड़ियां भी जल गईं। संकरी गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी जूझना पड़ा। तकरीबन 35 टैंकर पानी और साढ़े 300 लीटर फोम के इस्तेमाल के बाद आग पर काबू पाया जा सका।