फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: सीरो सर्वे के आंकड़े आए सामने, इंदौर में करीब 8% लोगों में मिली एंटीबॉडीज

Sat, 29 Aug 2020 03:56 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

देश भर में कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। लॉकडाउन में ढील देने के बाद से अब रोजाना 60-70 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, मृतकों की संख्या भी 60 हजार से अधिक हो चुकी है। हालांकि सरकार को उम्मीद है कि लोगों में कोविड-19 की एंटीबॉडी विकसित हो जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर से एंटीबॉडी को लेकर नया आंकड़ा सामने आया है। इसके मुताबिक शहर में इसी महीने की शुरुआत में किए गए सीरो सर्वे से पता चला है कि यहां 7.72 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई है। बात करें कोविड-19 के मामलों की तो यहां एमपी का इंदौर सर्वाधिक प्रभावित रहा है। 

उधर इंदौर संभागीय आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया, 'एक वर्ष से अधिक आयु के 7,103 लोगों के रक्त के नमूने को नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की मदद से 11 से 23 अगस्त तक सर्वेक्षण के तहत लिया गया।' उन्होंने कहा, 'इनमें से 548 नमूने, करीब आठ प्रतिशत लोगों में, कोविड-19 की एंटीबॉडीज पाई गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात, सर्वेक्षण में शामिल पुरुषों और महिलाओं में समान अनुपात में एंटीबॉडी थी।'
विज्ञापन


सर्वेक्षण में पता चला है कि शहर के प्रभावित इलाकों में फैलने वाले संक्रमण को दूर करने के लिए किए गए प्रयासों का असर होने लगा है। अधिकारी के मुताबिक, शहर के बॉम्बे बाजार क्षेत्र में, 30 प्रतिशत से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। उन्होंने कहा, सर्वेक्षण के अनुसार, 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों में अधिकतम एंटीबॉडी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें