फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : थाना प्रभारी की विदाई में बैंड-बाजा और फूलों की बारिश, वीडियो वायरल

Sat, 01 Aug 2020 12:04 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
विज्ञापन
थाना प्रभारी की विदाई का वीडियो हो रहा वायरल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक दिशा निर्देश जारी कर रही है। परंतु इंदौर में इनका खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। ताजा मामला एक थाना प्रभारी की विदाई का है, जिसमें महामारी से बचाव के सभी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में इंदौर भी शामिल है। यहां एक थाना प्रभारी के तबादले के बाद उनकी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वहीं इस मामले में अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मल्हारगंज थाने के प्रभारी संजय मिश्रा को शिवपुरी स्थानांतरित किया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को थाने से कार्यमुक्त हो रहे थे, तब थाने के स्टाफ और क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें यह विदाई दी।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में बैंड पर मशहूर देशभक्ति गीत मेरे देश की धरती सोना उगले सोना की धुन सुनाई देती है। स्थानीय लोग मिश्रा को फूल मालाएं पहनाने के साथ उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते नजर आते हैं।

सिर्फ यही नहीं वीडियो में थाना प्रभारी मिश्रा लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखते हैं। हालांकि इस दौरान मिश्रा मास्क पहने नजर आ रहे हैं। जबकि अन्य लोगों में से कुछ ने अपने चेहरे से मास्क नीचे कर रखा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) महेशचंद्र जैन ने पीटीआई से कहा कि मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है और स्थानांतरित पुलिस निरीक्षक की संबंधित घटना में कोई गलती नहीं है।

जैन ने यह भी कहा कि मल्हारगंज पुलिस थाने में मिश्रा का कोई औपचारिक विदाई समारोह आयोजित नहीं हुआ था। जब वह थाने से कार्यमुक्त होकर बाहर निकले तभी स्थानीय लोगों ने उन्हें विदाई देने के लिए ऐसा किया।

पुलिस अधीक्षक ने दावा भी किया कि मल्हारगंज पुलिस थाने के ठीक सामने एक बैंड वाले की दुकान है। उसके दो कर्मचारियों ने खुद थाने पहुंचकर स्थानांतरित पुलिस निरीक्षक के सम्मान में बैंड बजा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें