फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापंम घोटालाः राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर एसटीएफ को नोटिस

Mon, 09 Mar 2015 05:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापंम घोटाला मामले में राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कोर्ट ने एसटीएफ को नोटिस भेजा है। प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरुद्व कोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर को खारिज करने की अपील की थी। अब कोर्ट मामले की सुनवाई 25 मार्च को करेगा।
विज्ञापन


मामले की पैरवी कर रहे जाने-माने वकील राम जेठमलानी ने सोमवार को कोर्ट में राज्यपाल की ओर से पैरवी करते हुए अटॉर्नी जनरल से मामले से जु़डी अन्य जानकारी मांगी।

उधर एआईजी आशीष खरे ने जबलपुर कोर्ट में मामले में राज्यपाल से संबधित कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। बता दें कि मामले में हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलेने के बाद एसटीएफ ने राज्यपाल नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें