मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह आदेश जारी कर प्रदेश के 12 शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, रतलाम, छिंदवाड़ा, खरगौन, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और सौंसर में प्रत्येक रविवार को आगामी आदेश तक लॉकडाउन लगा रखा है। यह लॉकडाउन इन शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक प्रभावी रहता है।
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2,276 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,88,683 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,958 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण के 603 नए मामले दर्ज कि गए हैं। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 67,791 मामले सामने आए चुके हैं, जिनमें से 955 लोगों की मौत हो चुकी है।