फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में 21 महीने की मासूम बच्ची कोरोना पॉजिटिव, बड़नगर में 29 हुई संक्रमितों की संख्या

Sun, 03 May 2020 10:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 21 महीने (पौने दो साल) की एक मासूम बच्ची कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। जिले में शनिवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। जबकि 30 लोग अभी तक इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को शहर के 108 लोगों के जांच नमूनों में से 90 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और नौ की पॉजिटिव आई। पॉजिटिव मरीजों में 21 महीने की मासूम और 17 साल का एक लड़का भी शामिल है। नौ नमूने रिजेक्ट हो गए हैं।

बड़नगर में 29 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
मध्यप्रदेश के शहर बड़नगर में 61 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब बड़नगर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 29 हो गई हैं। जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के वेद परिवार के दो और लोग इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से वेद परिवार के 23 लोग संक्रमित हो गए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। शहर में करीब 500 मकान सील किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


ग्रीन से ऑरेंज जोन में पहुंचा निवाड़ी
विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी में दो नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक इंदौर और दूसरा भोपाल से लौटा था। वापस लौटने के बाद दोनों को क्वारंटीन कर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए। अब तक निवाड़ी जिला ग्रीन जोन में था, लेकिन दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें